परिचय

नाम - श्रीमती कृष्णा कुमारी
उपनाम - “कमसिन”
आत्मजा - पिता - श्री प्रभू लाल वर्मा
माता - श्रीमती रामदुलारी
पति का नामः श्री कृष्ण प्रकाश
जन्म तिथिः 09 सितम्बर
जन्म स्थान चेचट, कोटा, (राजस्थान)
शिक्षा एम. ए. , एम. एड. (मेरिट अवार्ड), साहित्य रत्न, आयुर्वेद रत्न, बी.जे.एम.सी (जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक)

प्रकाशनः-
1. “मैं पुजारिन हूं” (कविता संग्रह) सन् 1995 र्इ.। (पुस्तक)
2. “प्रेम है केवल ढ़ार्इ आखर” (निबन्ध) सन् 2002 में प्रकाशित। (पुस्तक)
3. “कितनी बार कहा है तुमसे” (कविता) सन् 2003 में प्रकाशित। (पुस्तक)
4. “..........तो हम क्या करें” (ग़जल) सन् 2004 में प्रकाशित। (पुस्तक)
5. “ज्योतिर्गमय” (आलेख) सन् 2006 में प्रकाशित। (पुस्तक)
6. “स्वप्निल कहानियॉं” (कहानी) सन् 2006 में प्रकशित। (पुस्तक)
7. “जंगल में फाग” (बाल गीत) 2009 में प्रकशित। (पुस्तक)
8. विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पत्र पत्रिकाओं, संकलनों आदि में हजारों रचनाऐं प्रकाशित।
9. “क़तरा नदी में” (उर्दू ग़ज़ल), “पहाड़ों का आमंत्रण” “दक्षिण की ओर” (यात्रा वृतांत), “आमने सामने” (साक्षात्कार), “अद्भभुत है सिंगापुर” (यात्रा वृतांत)।
10. शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा मान्यता प्राप्त पुस्तक समीक्षाएं प्रकाशित।
11. शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा “शिक्षक दिवस” पर प्रकाशित पुस्तक श्रृंखला में सन् 1991 र्इ. से रचनाएं निरंतर प्रकाशित।
12. कर्इ पुस्तकों पत्रिकाओं में आधुनिक रेखा चित्र व आवरण चित्र प्रकाशित।
13. कर्इ शोध ग्रंथों (Ph.D) व संदर्भ ग्रंथों में रचनाएं प्रकाशित।
14. कर्इ रचनाओं का अंग्रेजी, उर्दु व गुजराती भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित।

सम्मान एवं पुरस्कारः-
नगरपालिका मण्डल, कैथून, पर्यावरण विभाग, राजस्थान, मदर इण्डिया अकादमी आफ लर्निंग, कोटा, नामदेव सभा, कोटा आदि द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सम्मानित, पुरस्कृत, ‘मित्र संगम’ पत्रिका द्वारा “सैयद असगर रुदोवली पुरस्कार” , श्री कृष्ण कला साहित्य अकादमी, इन्दौर द्वारा “भगवान सिंह यादव स्मृति सम्मान”, संगम कला अकादमी परियावॉ, उत्तर प्रदेश द्वारा “सुश्री राजकिशोरी स्मृति सम्मान”, “कथांचल” उदयपुर द्वारा ‘पगली’ कहानी को “कथाशिल्पी राजेन्द्र सक्सेना सर्वोत्तम कहानी पुरस्कार” प्रदान, नारा लेखन व पत्र वाचन में कर्इ विभागों आदि द्वारा पुरस्कृत, मध्य प्रदेश लेखक मंच बैतूल द्वारा “काव्य कलिका” ‘उपाधि, अक्षरधाम समिति कैथल’ द्वारा “प्रथम राष्ट्रीय अक्षर गौरव” सम्मान एवं संगम कला परिषद् बैतूल, मध्य प्रदेश द्वारा “काव्य कुसुम” उपाधि से अलंकृत”, दैनिक भास्कर द्वारा “आशीर्वाद एचीवर्स अवार्ड” प्रदान तथा “मधुबाला स्मृति सम्मान” प्राप्त जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सम्मान, संस्कार भारती संस्थान दौसा द्वारा “श्री शिवनारायण स्मृति सम्मान”, अनुराग म्यूजिकल एंड कल्चरल सोसायटी, लालसोट राज. द्वारा “अनुराग साहित्य सम्मान 2007”।

विशेष पुरस्कारः-
1. एयर इण्डिया एवं राजस्थान पत्रिका द्वारा आयोजित ‘रेंक एण्ड बोल्ट’ प्रतियोगिता में जिला स्तरीय एंव राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार, सिंगापुर की यात्रा अर्जित।
2. शिक्षक दिवस 2008 पर ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान’ प्राप्त।
3. राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा ‘ज्योतिर्गमय’ (सांस्कृतिक निबंध) को ‘देवराज उपाध्याय पुरस्कार’।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाशनः-
तुलसा, ओ. के. 74136 यू. एस. ए से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘रोशनी’ (उर्दू) में
ग़ज़लें, लघुकथायें आदि प्रकाशित।

प्रसारणः- आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से समय समय पर रचना पाठ व वार्ताऐं प्रसारित और अनेक कवि सम्मेलनों, मुशायरों में भागीदारी।

सृजन विधाएँ - मुख्यतः कविता, गीत, ग़ज़ल, विधाओं में सृजन के साथ साथ अनुवाद, रिपोर्ताज, स्लोगन, लघुकथा, कहानी, संस्मरण, साक्षात्कार, यात्रा वृतांत, बाल गीत इत्यादि हिन्दी, राजस्थानी, उर्दू व अंग्रेजी भाषाओं की विभिन्न विधाओं में भी निरंतर सृजनरत।

अभिरुचियाँ - संगीत, वाद्य एवं चित्रकारिता में विशेष रुचि के साथ साहित्य पठन, लेखन एवं विद्वजनों की सुसंगति।

विशेषः- सलाहकार सम्पादक “द कन्टेम्प्रेरी हूज हू” अमेरिकी प्रकाशन, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक रचनाकार प्रगति मंच, कोटा शाखा एव जिलाध्यक्ष एवं संगम कला परिषद बैतूल पदों पर कार्यरत, भारतीय साहित्य परिषद शाखा कोटा द्वारा “श्रीमती कृष्णा कुमारी का साहित्य में
योगदान” मोनोग्राफ (ले. सुरेश वर्मा) प्रकाशित, कुछ हिन्दी आलेखों का राजस्थानी में अनुवाद।

संप्रतिः- शिक्षिका, रा.उ.मा. विद्ध्यालय, इन्द्रा गॉधी नगर कोटा।

सम्पर्कः- “चिरउत्सव” सी – 368, मोदी होस्टल लार्इन, तलवंडी, कोटा – 324005 राजस्थान।
फोनः 0744-2405500 (निवास), मोबाइल – 09829549947